logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर: एसएसपी कार्यालय में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

सहारनपुर: पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय में एक महिला शिकायत लेकर पहुंची और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कुछ देर के लिए धरने पर भी बैठ गई और कार्यालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला से उसकी समस्या जानने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार शोर-शराबा करती रही।

जानकारी के अनुसार, महिला का अपने परिवार के सदस्यों खासकर जेठानी और देवरानी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया गया है कि वह अक्सर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती रहती है। पुलिस पहले से ही महिला की तलाश में थी, इसी बीच वह खुद एसएसपी कार्यालय पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़कर महिला थाने भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

6
3201 views

Comment