हापुड़: श्मशान में चिता से तीन संदिग्ध शव का सिर लेकर फरार
हापुड़: किशोर शुभांशु की बीमारी के कारण मौत हुई थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करके जलती चिता छोड़कर घर लौट गए।
श्मशान में तीन संदिग्ध लोग बाइक पर आए और जलती चिता से मृतक की खोपड़ी लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।