मऊ: बरपुर नगर क्षेत्र का खतरनाक नाला बना हादसों का कारण
मऊ: बरपुर नगर क्षेत्र में स्थित एक खुला नाला लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नाले में अक्सर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन गिरकर पलट जाते हैं। कुछ दिन पहले इसी नाले में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो चुकी है, जिसके कारण इलाके में भय का माहौल है।
इस नाले में विधायक और पुलिस की गाड़ियां भी फंस चुकी हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। कई बार क्रेन की सहायता भी ली गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने सभासद और नगर पालिका पर नाले की सफाई और ढक्कन न लगाने का आरोप लगाया है और प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।