हुसैनगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
हुसैनगंज: सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेरागढ़ीवा पावर हाउस के पास एक अज्ञात वाहन ने करीब 50 वर्ष के अधेड़ को टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने गंभीर हालत में अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया।
करीब बारह बजे अस्पताल में अधेड़ की मौत हो गई। एसआई राजेश पाठक ने बताया कि मृतक हल्के कत्थई रंग का लोवर और ऑरेंज रंग की टी-शर्ट पहने था। वह दोहरे बदन का था और सफेद रंग की दाढ़ी रखे हुए था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पाण्डेय ने बताया कि मृतक अर्द्ध विक्षिप्त प्रतीत होता है और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।