गंगरार में डॉक्टर सुरेश धाकड़ के जन्मदिन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू
गंगरार: विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन गंगरार पंचायत समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। संयोजक एडवोकेट योगेश व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने विधायक की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद अंबेडकर सर्किल पर ग्रामीणों और व्यापारियों को निःशुल्क पानी की टंकियां और परिंडे वितरित किए गए। गौ माता के लिए भी पानी की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत गंगरार अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए और पवनसुत गोपाल शाला में गौ माता को हरी घास और लापसी का भोग लगाया गया। लेवा ग्राउंड पर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक झंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, पूर्व मंडल महामंत्री लक्ष्मी लाल नोग्या, देवी सिंह राणावत चौगांवडी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हुक्मीचंद लोढा,मंडपिया पूर्व सरपंच अशोक कुमार जैन, पूर्व पंचायत समिति गोपाल दास वैष्णव पूर्व सरपंच बन्ना लाल रेबारी,वर्तमान आजोलीया का खेड़ा पंचायत प्रशासक जगदीश जाट ,सुवाणिया सरपंच गोपाल गाडरी,तुंबडिया सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल धाकड़
कुंवालिया सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल जाट, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष नारायण लाल जाट रतनलाल अहीर बुढ,कांटी पूर्व उपसरपंच गजराज सिंह व कांटी वर्तमान उपसरपंच लक्ष्मी लाल शर्मा ,जी एस एस चेयरमैन बाबू लाल बालोटिया, पंचायत समिति सदस्य शांतिलाल माली,भैरु रायका, राजेन्द्र सेन, जगदीश वैष्णव जवासिया, देवीलाल वैष्णव जवासिया, गणेश जाट करतियास,नारायण जाट बावड़ी खेड़ा, कैलाश जाट सूदरी, बालकिशन जाट लालास, हरीश बेरवा आजोलिया का खेड़ा , रमेश जाट, सूर्यपाल सिंह भटवाड़ा,रतनलाल अहीर बुढ,मोहन रेगर गंगरार,भूपेन्द्र सिंह शेखावत चौगांवडी,सुर्य पाल सिंह भटवाड़ा,मोनु सोमानी,कालु गाडरी,नरेंद्र सिंह भाटी,कपिल बालोटिया,देवकिशन शर्मा, पूर्व उपसरपंच किशन लाल शर्मा,शिव लाल सुथार, शोभा लाल पुरबिया, किशोर नोग्या, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे