डॉ टीकाराम सारथी को सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026 मिला
रायपुर: सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ द्वारा सिविल लाइन रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित समारोह में प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. टीकाराम सारथी 'हसमुख' को 'सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, महापौर मीनल चौबे, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लता एस. मूल्लर, और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के सक्ती जिले से आने वाले डॉ. सारथी को यह पुरस्कार बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके 15 वर्षों के योगदान के लिए दिया गया। डॉ. सारथी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के नाम से सम्मान पाना उनके लिए गर्व की बात है और यह सम्मान वे उन सभी शिक्षकों को समर्पित करते हैं जो गांव-गांव में शिक्षा का प्रकाश फैला रहे हैं। वे ऋषि वैदिक विद्या पीठ आगरा के शोध समालोचन के संपादक भी हैं।