logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

हरियाणा: वार्ड नम्बर 6 से भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से "विजयी भव" का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वसमाज द्वारा आयोजित भाजपा समर्थन रैली में भाग लिया और मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लिया।

पार्थ गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक युवा और शिक्षित उम्मीदवार पर विश्वास जताया है। उन्होंने अपने परिवार के लगभग 50 वर्षों के पार्टी और समाज सेवा के समर्पण को भी याद किया, खासकर अपने दादा एवं वरिष्ठ नेता ज्ञान चन्द गुप्ता के पदचिह्नों पर चलने की प्रतिबद्धता प्रकट की।

इसके पूर्व उन्होंने सेक्टर 16, 17 और 18 में आयोजित इनडोर बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ सहभागिता की और अपनी कार्यशैली तथा विकास दृष्टि से मतदाताओं को अवगत कराया। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे 10 मई को भाजपा के कमल का बटन दबाकर एक युवा, शिक्षित और मेहनती उम्मीदवार को विजयी बनाएं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

0
24 views

Comment