logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर: बरगी क्रूज हादसे पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

जबलपुर: बरगी बांध में हुए भीषण क्रूज हादसे के बाद जनआक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। जय महाकाल संघ और अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने इस घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का परिणाम बताया है। संगठन ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन ने पर्यटन विभाग के अधिकारी संजय मल्होत्रा समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (गैर इरादतन हत्या) के तहत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा मानकों की अनदेखी, क्षमता से अधिक सवारियां, और निगरानी तंत्र की विफलता को हादसे की वजह बताया है। साथ ही, उच्च न्यायालय से न्यायिक जांच कराने और मृतकों के परिजनों को कम से कम 25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो व्यापक जनआंदोलन होगा।

0
66 views

Comment