logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय महाविद्यालय कालका में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा ने मुख्य अतिथि डॉ. सुनील तनेजा का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील तनेजा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण देते हुए असफलता को सफलता की जननी बताया और जीवन में सकारात्मक सोच तथा निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। डॉ. तनेजा ने जुगनू के उदाहरण से आत्मविश्वास और हिम्मत का महत्व समझाया। समारोह की संयोजक डॉ. मीनू ख्यालिया थीं। कुल 332 विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बनाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

0
0 views

Comment