कराहल में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन
श्योपुर: कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कराहल के सभागार में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत कराहल की अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाइ आदिवासी मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर 06 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा, प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती सुषमा सोनी, सुपरवाईजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं तथा योजना से लाभान्वित बालिकाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। पिंकी आदिवासी पुत्री श्री गोपाल आदिवासी ने बताया कि योजना के तहत कक्षा 6, 9 और 11 में उन्हें क्रमशः 2 हजार, 4 हजार और 6 हजार रुपये मिले, जिससे उनकी पढ़ाई में मदद मिली। काव्या सेन पुत्री श्री रिकूं सेन ने बताया कि वह कक्षा 12 की छात्रा हैं और योजना से मिली आर्थिक सहायता उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहायक रही। पारोंद निवासी रिंकी यादव पुत्री श्री गिर्राज यादव ने भी विभिन्न कक्षाओं में आर्थिक मदद प्राप्ति की जानकारी दी। इस अवसर पर हिमांशी, लावन्या, आशी, शिवानी, रूबी और निधि को कुल 1 लाख 18 हजार रुपये के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।