श्योपुर: जन अभियान परिषद की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन
श्योपुर: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के राज्य स्तरीय अधिकारी एवं चंबल संभाग प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने जिले में जन अभियान परिषद अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर संभागीय समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिसौदिया, जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह उपस्थित थे।
उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कराहल विकासखंड के काली तलाई ग्राम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा स्थापित प्याऊ का निरीक्षण किया। साथ ही श्योपुर नगर के वार्ड 8 में नगर विकास प्रस्फुटन समिति और वार्ड 2 में मातृछाया सेवा संस्थान द्वारा स्थापित प्याऊ का भी अवलोकन किया। नवांकुर संस्था मानव फाउंडेशन द्वारा ग्राम हनुमान खेड़ा में स्थापित नर्सरी का भी निरीक्षण किया गया।