logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस रिपोर्टर क्लबराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ते कदम,प्रेस रिपोर्टर क्लब का बिलासपुर बैठक मे बनी मजबूत रणनीति,


बिलासपुर! नवल वर्मा ! प्रेस रिपोर्टर क्लब की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक बिलासपुर में प्रदेश संरक्षक अनूप सोनी की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, सदस्यता अभियान, अनुशासन तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर व्यापक और गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत साथियों को मार्गदर्शन देते हुए अपने अनुभव साझा किए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, नए जिलों में विस्तार करना तथा पत्रकारों को एक संगठित और प्रभावी मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठन के वर्तमान स्वरूप, कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी भी जिले में संगठनात्मक गठन, सदस्यता अभियान अथवा अन्य गतिविधियां बिना संभागीय पदाधिकारियों की सहमति के प्रारंभ नहीं की जाएंगी। जिला स्तर पर किसी भी प्रस्ताव को लागू करने से पूर्व संबंधित संभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जिसके पश्चात प्रस्ताव को प्रदेश स्तरीय टीम के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, जिला कार्यकारिणी के गठन, सक्रिय सदस्यता अभियान, पत्रकार हित संरक्षण, जरूरतमंद पत्रकार साथियों की सहायता तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में संगठन की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, महासमुंद सहित अन्य जिलों में संगठन के गठन एवं विस्तार को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जिला स्तर की समस्याओं का समाधान पहले संभाग स्तर पर किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश टीम हस्तक्षेप करेगी, जिससे संगठन में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार को गति देने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

प्रदेश संरक्षक अनूप सोनी, कमल मित्तल, प्रभात राय

प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बोंदरे

प्रदेश सह सचिव पी. आनंद राव

सचिव रिया खंडेलवाल

संभागीय संरक्षक नवल वर्मा

संभागीय सचिव सतीश यादव

जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू

संगठन मंत्री संतोष पटेल

जिला सचिव राजकुमार साहू

सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष सिंह

कोषाध्यक्ष धनंजय साहू

जिला उपाध्यक्ष संतोष निषाद

जिला सदस्य अजय साहू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

अंत में प्रेस रिपोर्टर क्लब ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के नियमों का पालन करते हुए अनुशासन, एकजुटता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाया जा सके।

4
930 views

Comment