logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्योपुर में क्लब फुट क्लीनिक से बच्चों का उपचार

श्योपुर: कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय श्योपुर में प्रत्येक गुरूवार को क्लबफुट क्लीनिक के माध्यम से बच्चों का उपचार किया जा रहा है। इस क्लीनिक में जन्मजात विकृति क्लबफुट जिसमें बच्चों के पैर टेढ़े मेढ़े होते हैं, उन्हें प्लास्टर लगाकर पॉन्सिटी विधि से उपचारित किया जाता है।

डॉ ऋषि कौशल, हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, बच्चों को उपचार की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 800 से 1000 बच्चों में से एक को क्लबफुट होता है और पॉन्सिटी विधि के तीन चरणों में उपचार किया जाता है। पहला चरण 4 से 8 सप्ताह तक प्लास्टर लगाना, दूसरा चरण टीनोटॉमी और तीसरा चरण लगातार ब्रेकिंग पहनाना है। हर सप्ताह 4-5 बच्चों का इलाज किया जाता है।

15
692 views

Comment