logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश जौरा ब्लॉक : जन अभियान परिषद की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक सेक्टर सुमावली में आयोजित की गई। इस बैठक में उप निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव ने जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस अवसर पर संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर, ब्लॉक समन्वयक बीडी शर्मा, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर, सुमावली के सरपंच एवं सचिव भी उपस्थित रहे।

अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि हमारा गांव हमारा तीर्थ स्थान है। उन्होंने पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की, जिनमें धरती माता की रक्षा, बच्चों के संस्कार, उत्तम स्वास्थ्य, समरस एवं सुरक्षित भारत, तथा ग्रामीण क्षेत्र में लघु उद्योग स्थापना शामिल हैं। उन्होंने जाति-पात के भेदभाव को खत्म कर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। सतीश सिंह तोमर ने जौरा ब्लॉक की कार्यशैली को सराहा और इसे गोल्डन ब्लॉक सम्मानित बताया। धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने शासन की योजनाओं में जौरा ब्लॉक के उत्कृष्ट योगदान की जानकारी दी और जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। ब्लॉक समन्वयक बीडी शर्मा ने समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

21
665 views

Comment