ऋषभ कात्यायन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पूर्णकालिक जीवन समाप्त किया
हरदोई/पाली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 2013 से सक्रिय रहे पाली निवासी ऋषभ कात्यायन ने संगठन के पूर्णकालिक जीवन से वापसी की घोषणा की है। उन्होंने परिषद में नगर मंत्री, तहसील संयोजक, जिला संयोजक और विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। वर्ष 2022 में उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया और लखनऊ, सीतापुर व अंबेडकरनगर में संगठन मंत्री के दायित्व निभाए।
संडीला में आयोजित परिषद की प्रांत समीक्षा बैठक में कात्यायन ने पूर्णकालिक जीवन से औपचारिक विदाई ली। वे छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय रहे और हरदोई में कृषि महाविद्यालय के संचालन सहित कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। हाल ही में लखनऊ के राम स्वरूप विश्वविद्यालय में परिषद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद हुए आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं और भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।