*डीएम साहब-सुलतानपुर में अकाउंटेंटों की लंबी पारी,तीन-तीन ब्लॉकों पर कब्जा**5 साल से जमे कर्मचारी संभाल रहे कई विकास खंड,तबादला नीति पर उठे सवाल
*डीएम साहब-सुलतानपुर में अकाउंटेंटों की लंबी पारी,तीन-तीन ब्लॉकों पर कब्जा*
*5 साल से जमे कर्मचारी संभाल रहे कई विकास खंड,तबादला नीति पर उठे सवाल*
सुलतानपुर।जिले के विकास खंडों में अकाउंटेंट पद पर तैनात कर्मचारियों की तैनाती अब प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। वित्तीय अभिलेख,भुगतान और लेखा-जोखा जैसे बेहद संवेदनशील कार्य देखने वाले कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह जमे हैं,जबकि कई के पास दो से तीन विकास खंडों का अतिरिक्त चार्ज भी है।इससे तबादला नीति की निष्पक्षता और विभागीय पारदर्शिता दोनों कटघरे में हैं।सूत्रों के मुताबिक अकाउंटेंट सत्य नारायण गौतम पिछले पांच वर्ष से बल्दीराय,चार वर्ष से कुड़वार और दो वर्ष से दूबेपुर विकास खंड का जिम्मा संभाल रहे हैं। शएक ही कर्मचारी के हाथ में तीन ब्लॉकों की वित्तीय कमान होना चर्चा का विषय बना हुआ है।इसी तरह वीर सिंह भारती पिछले चार-चार वर्षों से जयसिंहपुर और कूरेभार में तैनात हैं।वहीं जीतू राम भी अखंडनगर और कादीपुर विकास खंड में पिछले पांच-पांच वर्षों से अकाउंटेंट पद पर जमे हुए हैं।विकास खंडों में अकाउंटेंट जैसे अहम और संवेदनशील पद पर वर्षों से एक ही कर्मचारियों की पकड़ को लेकर अंदरखाने कई तरह की चर्चाएं हैं।अब जिले भर की निगाहें डीएम इंद्रजीत सिंह पर टिक गई हैं कि वह इस मामले में समीक्षा कर व्यवस्था में बदलाव लाएंगे या फिर यह लंबी पारी यूं ही जारी रहेगी।