logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी: मैलानी पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए

लखीमपुर खीरी: वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो0 शारिब (27 वर्ष) पुत्र हारुन निवासी संसारपुर थाना मैलानी तथा अभियुक्ता फूलमति पत्नी स्व. मुकेश निवासी ग्राम सुआबोझ कॉलोनी थाना मैलानी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 12 सीआरपीसी के अंतर्गत वारंट जारी था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मो0 शारिब की पेशी 04 मई 2026 तथा फूलमति की पेशी 06 मई 2026 को निर्धारित है।

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल आदर्श चौरसिया एवं महिला कांस्टेबल विनिता की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और यह कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

0
88 views

Comment