logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वार्ड 10: राजेश कुमार निषाद के पक्ष में जजपा ने झोंकी ताकत, घर-घर जाकर मांगा समर्थन

पंचकूला , 3 मई : | नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 10 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार शाम को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 10 से जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद राजेश कुमार निषाद के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
सेक्टर 14 में आयोजित इस डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान जजपा नेताओं ने जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और राजेश कुमार निषाद के चुनाव चिन्ह 'ताला और चाबी' का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, राजेश निषाद उम्मीदवार , भीम सिंह पवार, हीरामन वर्मा, सुरिन्दर चड्डा, रणधीर पवार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसंपर्क के दौरान सेक्टर 14 मार्केटिंग बोर्ड कॉलोनी, पी डब्ल्यू डी कॉलोनी एवं लाल क्वाट्र्ज के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने जजपा नेताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजेश कुमार ने पार्षद रहते हुए वार्ड की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया है और हर सुख-दुख में जनता का साथ दिया है। लोगों के अनुसार, उनके पिछले कार्यकाल के सकारात्मक कार्यों को देखते हुए इस बार भी उन्हें भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है।

0
35 views

Comment