logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला पुलिस ने 24 घंटे में 76 वर्षीय बुजुर्ग को सकुशल खोजा

पंचकूला : पंचकूला पुलिस ने 76 वर्षीय एक बुजुर्ग, जो भूलने की बीमारी से ग्रस्त हैं, को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों के हवाले किया। यह बुजुर्ग अमरावती एन्क्लेव क्षेत्र के निवासी हैं, जो 01 मई को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। पुलिस चौकी अमरावती के इंचार्ज प्रीतम सिंह और उनकी टीम ने तुरंत आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बुजुर्ग की फोटो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स पर साझा किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साधनों के प्रभावी उपयोग से 02 मई को बुजुर्ग को सुरक्षित पाया गया और परिवार को सौंप दिया गया। परिवारजन ने पंचकूला पुलिस का आभार जताया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और समाज के सभी नागरिकों की, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।

0
0 views

Comment