डग वार्ड 7 के मतदाताओं ने आपत्ति दर्ज कराई: डग का खेड़ा के मतदाता गलत वार्ड में शामिल, सुधार की मांग
झालावाड़ जिले के डग नगर पालिका में वार्ड नंबर 7 के मतदाताओं ने निर्वाचन सूची में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। परिसीमन के बाद वार्ड नंबर 7 में चौकड़ी दरवाजा के बाहर से माली मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला और ब्राह्मण मोहल्ला को जोड़ा गया था, लेकिन जारी सूची में बदलाव पाया गया।निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सूची में माली मोहल्ला और गुर्जर मोहल्ला को हटा दिया गया है। इसके स्थान पर 'डग का खेड़ा' के मतदाताओं के नाम अंकित कर दिए गए हैं। यह तब हुआ जब परिसीमन के अनुसार 'डग का खेड़ा' को वार्ड नंबर 20 में शामिल किया जाना था, लेकिन वह वार्ड 7 में दर्ज है।इस विसंगति को लेकर 30 मार्च को समस्त मोहल्लेवासियों ने तहसीलदार, एसडीएम और नगर पालिका को आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, 22 अप्रैल को प्रकाशित निर्वाचन विभाग की सूची में इन आपत्तियों के बावजूद कोई संशोधन नहीं किया गया।मतदाताओं ने यह भी बताया कि वार्ड नंबर 7 और 20 के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) सगे भाई हैं और 'डग का खेड़ा' से संबंधित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का तत्काल समाधान करने का निवेदन किया है।
Aima media jhalawar