logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शादी समारोह में खूनी वारदात: साडू ने पेट में मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत; आरोपी मौके पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों साडू के बीच विवाद

Jhalawar /झालावाड़ के मंडावर थाना क्षेत्र के कोथला घट्टी गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब रविवार सुबह एक युवक पर उसके ही साडू ने चाकू से हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती jकराया गया, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बबलू भील (36) पुत्र नानूराम भील निवासी मोड़क, जिला कोटा के रूप में हुई है। बबलू दो दिन पहले अपने ससुराल कोथला घट्टी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। परिवार में शादी का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने सबको स्तब्ध कर दिया।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे बबलू भील सो रहा था। इसी दौरान उसके साडू कमलेश पुत्र कन्हैयालाल भील, निवासी संजय कॉलोनी, झालावाड़ ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि कमलेश ने बबलू के पेट में चाकू मारा और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।हमले के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में बबलू को तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। यहां सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन शाम करीब सवा 7 बजे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मंडावर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों साडू के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों के अनुसार, दोनों का ससुराल कोथला घट्टी गांव में एक ही घर में है। ऐसे में आपसी कहासुनी या पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।घटना के बाद से आरोपी कमलेश फरार है। मंडावर थाना पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

10
668 views

Comment