भागलपुर : विक्रमशीला ओवर ब्रिज का पिलर 133 ध्वस्त, यातायात ठप्प
भागलपुर : भागलपुर जिले के विक्रमशीला ओवर ब्रिज का पिलर नंबर 133 रात्रि में ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात 12:35 बजे पिलर धंसना शुरू हुआ और करीब 1:00 बजे पुल का एक बड़ा हिस्सा गंगा नदी में गिर गया। इस घटना के बाद पुल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित किया।
इससे विक्रमशीला सेतु के भागलपुर की ओर के शुरुआती हिस्से में करीब 33 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समा गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। अंतिम संस्कार के लिए आए गिरधारी कुमार ने बताया कि उन्होंने पुल के नीचे गंगा स्नान के दौरान पुल का बड़ा हिस्सा गिरते देखा। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। पुल का उद्घाटन 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था और इसकी लंबाई लगभग 4.7 किलोमीटर है।