पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महुआ कचरती में 24 घंटे का अखंड रामधुन, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु
धोरैया/बांका:
बांका जिला के धोरैया प्रखंड अंतर्गत गचिया पंचायत के महुआ कचरती गांव स्थित मां तारा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार, दिनांक 01 मई 2026 को पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामधुन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य धार्मिक आयोजन का नेतृत्व गोस्वामी केदार बाबा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे दिन-रात भक्ति रस में डूबे रहे। मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्ण की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और रामधुन में मग्न होकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते नजर आए।
इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, वीर हनुमान एवं भगवान शंकर की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों की सुंदरता और भव्य सजावट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
आयोजन को सफल बनाने में आचार्य सत्यम गोस्वामी, सुभाष गोस्वामी, राघवेंद्र गोस्वामी, नरेश गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी, गुड्डू गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, संकल्प गोस्वामी, अंकित गोस्वामी, सक्षम गोस्वामी, प्रभास गोस्वामी, कुणाल गोस्वामी एवं मिथुन गोस्वामी सहित सभी कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।
पूरा गांव भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक बताया।