मऊ को नया जिलाधिकारी और प्रवीण मिश्रा का स्थानांतरण
मऊ : लंबे समय से जिलाधिकारी पद पर कार्यरत श्री प्रवीण मिश्रा का स्थानांतरण हो गया है। उनके कार्यकाल में कोई पेंडेंसी नहीं रहती थी और उन्होंने गरीबों तथा महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब उन्हें शासन में सचिव के पद पर भेजा गया है, जहां वे समाज कल्याण और अनुसूचित विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मऊ में नए जिलाधिकारी के रूप में IAS श्री आनन्द वर्धन जी की नियुक्ति हुई है। उनका मऊ में स्वागत किया गया है और उम्मीद जताई गई है कि वे विधि विधान के अनुसार जनपद को नई पहचान देंगे। प्रशासनिक बदलाव के इस दौर में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।