सोनभद्र : अंतरप्रांतीय जुआ गिरोह का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार
सोनभद्र : म्योरपुर पुलिस ने 3 मई 2026 को अंतरप्रांतीय जुआ गिरोह का पर्दाफाश किया और 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मौके से ₹2,34,300 नकद, चार चारपहिया वाहन, तीन ताश की गड्डी तथा 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि गिरोह में अन्य जनपदों और राज्यों के लोग भी शामिल थे। ग्राम कुदरी निवासी राजेश कुमार इस गिरोह का मुख्य संचालक है जो जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। वाहन वैध कागजात न होने के कारण सीज कर दिए गए हैं। थाने में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।