logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भदोही| सड़क खराब होने से राहगीरों को परेशानी

भदोही| लालानगर टोल प्लाजा के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत कई वर्षों से नहीं की गई है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई है।

करीब 200 मीटर तक सड़क इतनी जर्जर है कि दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस पर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और वे जल्द सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

3
243 views

Comment