पंचकूला पुलिस ने बुजुर्ग को 24 घंटे में खोजा
पंचकूला| 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो भूलने की बीमारी से ग्रस्त हैं, को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। वह 01 मई को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, जिससे उनके परिजनों में चिंता फैल गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
बुजुर्ग की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी फोटो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स पर साझा किया गया। पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग को 02 मई को सुरक्षित रूप से खोजा गया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिवारजन ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।