logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश में गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया में सुधार

मध्य प्रदेश| खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 6 लाख 91 हजार किसानों से 34 लाख 73 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ उपार्जन की अवधि को 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 तक किया गया है। हर उपार्जन केन्द्र पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाई गई है और आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

किसानों को 5462.42 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्र पर पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान और अन्य जन सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। गेहूँ का उपार्जन 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि शामिल है।

9
339 views

Comment