वाराणसी में स्ट्रीट वेंडरों की विशेष बैठक आयोजित
वाराणसी| स्ट्रीट वेंडर सेवा समिति और दशाश्वमेध पटरी व्यवसायी संघ द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वेंडरों ने अतिक्रमण के नाम पर हो रहे उत्पीड़न और संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर चिंता जताई। अध्यक्ष ऋषि नारायण ने आरोप लगाया कि पुलिस और नगर निगम लगातार वेंडरों को उजाड़ रहे हैं, जबकि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है।
वेंडरों ने कहा कि उनसे बार-बार दुकानें हटाई जा रही हैं, जिससे उनकी आय प्रभावित हो रही है और सैकड़ों परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। बैठक में वेंडिंग जोन के विकास के बजाय पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के निर्माण पर भी सवाल उठाए गए। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 के प्रावधानों का पालन किया जाए।