ससम्मान सेवानिवृत हुई कृष्णा देवी शर्मा, स्टाफ ने भावपूर्ण विदाई दी....
ससम्मान सेवानिवृत्त हुईं कृष्णा देवी शर्मा, स्टाफ ने भावपूर्ण विदाई दी
भाटापारा : – भारतीय रेलवे विभाग, भाटापारा में 26 वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाली कृष्णा देवी शर्मा को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर भावपूर्ण विदाई दी गई। यह पल बेहद मार्मिक रहा, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं।
अपने कार्यकाल के दौरान सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के कारण कृष्णा देवी शर्मा ने विभाग के सभी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। इस अवसर पर रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवाभाव को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
भाटापारा रेलवे स्टाफ के साथ-साथ डीआरएम ऑफिस रायपुर में भी उनका सम्मान किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग, सहायक कार्मिक अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा सहित सेवानिवृत्त कर्मी, उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक एवं बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा काल में अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करने पर बधाई देते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ जीवन के इस नए चरण को आनंदपूर्वक बिताएं।