logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार उधारी रकम को लेकर पनपी

कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
उधारी रकम को लेकर पनपी रंजिश बनी हत्या की वजह — गला और मुंह दबाकर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
हत्या के बाद शव घर के पीछे फेंककर साक्ष्य छुपाने का प्रयास — आरोपी करमसाय नगेसिया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “उधारी रकम विवाद में हत्या कर साक्ष्य छुपाने जैसे जघन्य अपराध का कापू पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से पर्दाफाश किया है ।”
02 मई, रायगढ़। थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
🔹 क्या है घटना, कैसे हुआ खुलासा —
दिनांक 27.04.2026 को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, वैज्ञानिक अधिकारी पी.एस. भगत, थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और थाना कापू पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शरीर पर गले, कलाई और पीठ पर दबाव एवं संघर्ष के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा मृत्यु को होमीसाइडल बताया गया।
घटना के संबंध में मृतक के पिता चमराराम तुरी (60 वर्ष) ने बताया कि इसका लडका देवव्रत तुरी की �

8
877 views

Comment