logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका



बरही। संसद में महिला आरक्षण बिल का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बरही चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में बरही पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं के अधिकार और सम्मान के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव सहित सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, गुरुदेव गुप्ता, मोतीलाल चौधरी, भगवान केसरी, प्रीति गुप्ता, सुदामा विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक समेत कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की ओर से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

3
29 views

Comment