logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी बेहाल ट्रामा सेंटर—प्लास्टर चढ़ा मरीज जमीन पर, सिस्टम की शर्मनाक नाकामी उजागर!

कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी बेहाल ट्रामा सेंटर—प्लास्टर चढ़ा मरीज जमीन पर, सिस्टम की शर्मनाक नाकामी उजागर!

नई ताकत न्यूज नेटवर्क।
सिंगरौली : जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में कलेक्टर गौरव बैंनल के हालिया निरीक्षण के बावजूद व्यवस्थाओं में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। वार्ड क्रमांक 49, सेकंड फ्लोर से सामने आई एक तस्वीर ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पैर में प्लास्टर चढ़ा एक मरीज जमीन पर लेटा हुआ है, जबकि उसका खाना और पानी भी पास में जमीन पर ही रखा हुआ है। यह दृश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को दर्शाता है, बल्कि मरीजों की देखरेख में बरती जा रही लापरवाही को भी उजागर करता है।
बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर में पर्याप्त बेड और संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को दुरुस्त दिखाने की कोशिश की जाती है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अब सवाल यह उठता है कि कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी जब हालात नहीं सुधरे, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
(आगे की खबर में जानिए—अस्पताल प्रबंधन क्या दे रहा है सफाई और क्या होगी कार्रवाई?)

0
67 views

Comment