logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण: जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने जाना जीवन रक्षक गुर

Report: Jaydeep Kumar Sinha

आरआरसी रांची 9 बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने दी प्राथमिक उपचार और बचाव कार्यों की जानकारी

बरही । गृह मंत्रालय की पहल पर उपायुक्त के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरआरसी रांची, 9 बटालियन एनडीआरएफ की छह सदस्यीय टीम ने प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और सरकारी कर्मियों को संकट के समय त्वरित कार्रवाई करने के तौर-तरीकों से रूबरू कराया। टीम कमांडर दिनेश अवस्थी और सब इंस्पेक्टर संदीप मांझी के नेतृत्व में विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा की स्थिति में धैर्य और सही तकनीक का मेल ही जान-माल के नुकसान को न्यूनतम कर सकता है। टीम के द्वारा बरही, बरकट्ठा, बड़कागांव, चुरचू, कटकमदाग, विष्णुगढ़, डाढ़ी और केरेडारी प्रखंड में विशेष विशेष शिविर लगाया जाना है ।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने घायलों के प्राथमिक उपचार पर विशेष जोर दिया। आपदा काल में खून के बहाव को रोकने के लिए 'डायरेक्ट प्रेशर', प्रेशर पॉइंट' और टोर्निकेट तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हड्डी टूटने, अंगों के अलग होने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित रखने की विधियों और अग्नि सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने स्पष्ट किया कि अस्पताल पहुंचने से पहले के कुछ मिनट किसी भी पीड़ित के लिए जीवनदान साबित हो सकते हैं, बशर्ते उसे सही तरीके से प्राथमिक सहायता मिले।
प्रशिक्षण शिविर एसडीओ जोहन टुडू व बीडीओ जयपाल महतो की उपस्थिति में आयोजित की गई । जिसमें मुख्य रूप से जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, जिप सांसद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, विस सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि भगवान केसरी, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, बेंदगी मुखिया सिकंदर राणा, पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप, छोटन ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम सफल बनाने में अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक चिंता तुरी, सीआई, केसी संजीव राजीव, रीतलाल रजक, अनुसेवक दीपक कुमार, नारायण, गार्ड सुभाष आदि ने महती भूमिका निभाई ।

1
291 views

Comment