logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में वाहन चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

शाहजहांपुर। जनपद के रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला रेती निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने अहमदपुर रेती निवासी रितिक जोशी (19), विशाल (20) और राजा (20) को गिरफ्तार किया। वहीं एक नाबालिग को पहले ही अभिरक्षा में ले लिया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर वाहन चोरी की योजना बनाई थी। रात में चाबी और अन्य उपकरणों की मदद से स्विफ्ट कार को खोला और उसे लेकर भाग निकले। हालांकि रास्ते में वाहन खंभे से टकरा गया और बाद में खराब होकर बंद हो गया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

अगले दिन आरोपी फिर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, लेकिन पकड़े जाने के डर से वाहन वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कार बरामद कर ली।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जबकि नाबालिग के मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

0
174 views

Comment