logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होटल पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर
होटल पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

फतेहपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भिटौरा रोड स्थित एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार यह होटल युवक-युवतियों के लिए कथित तौर पर अय्याशी का अड्डा बना हुआ है, जहां बिना रोक-टोक प्रवेश दिए जाने की बात कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल फुटेज में एक युवती को स्कूली बैग के साथ होटल से निकलते हुए देखा जा रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि होटल में बालिग ही नहीं बल्कि नाबालिगों को भी कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं, जो कि यदि सही पाया गया तो बेहद गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा।
❓ उठ रहे बड़े सवाल क्या संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर से आंखें मूंद रखी हैं?
क्या होटल संचालकों पर कोई कार्रवाई होगी?
या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी?
इस पूरे मामले ने न केवल होटल संचालकों बल्कि जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

0
113 views

Comment