logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुनीरी समाज ने की केंसर पीड़िता की मदद

मुनीरी बिरादरी की मिसाल कायम: कैंसर पीड़िता के इलाज के लिए जुटाई गई 46,500 रुपये की सहायता राशि

हापुड़। मुनीरी बिरादरी ने एक बार फिर आपसी एकता और भाईचारे की शानदार मिसाल पेश की है। हाल ही में राष्ट्रीय मुनीरी कमेटी की ओर से हापुड़ जिले के एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए अपील की गई थी, जिसकी अहलिया कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

इस अपील पर बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 46,500 रुपये (छियालीस हजार पांच सौ रुपये) की सहायता राशि एकत्र की गई। यह पूरी रकम अमानत के तौर पर पीड़ित परिवार तक पहुंचा दी गई है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस नेक कार्य में समाज के लोगों ने जिस एकजुटता और हमदर्दी का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है। छोटी-छोटी मददों ने मिलकर एक बेसहारा परिवार को मुश्किल समय में बड़ा सहारा दिया है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मेहरबान अली मुनीरी, सेक्रेट्री मुहम्मद शानू, कोषाध्यक्ष सिराज मुनीरी, सोशल मीडिया इंचार्ज नईम मुनीरी और मंत्री रहीस मुनीरी मौजूद रहे।

कमेटी ने सभी सहयोग करने वालों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और दुआ की कि अल्लाह तआला मरीज को जल्द से जल्द मुकम्मल शिफा अता फरमाए और मददगारों को इसका बेहतर बदला दे।

1
0 views

Comment