नजीबाबाद में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तूफान से जनजीवन प्रभावित
नजीबाबाद। गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली और शहर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। करीब शाम 5:30 बजे आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर घरों के टीन शेड उड़ गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
इसके बाद लगभग पौने 6 बजे तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, अचानक आए इस तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।