logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

1 मई से शुरू होगी डिजिटल स्व जनगणना प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से जनगणना में सहभागिता का आह्वान

*खैरथल-तिजारा में डिजिटल जनगणना 1 मई 2026 से, नागरिकों से भागीदारी की अपील*
*1 मई से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से जनगणना में सहभागिता का आह्वान*

खैरथल/ हीरालाल भूरानी
देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शुभारम्भ हो गया है। इस नई पहल के तहत खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जिलेवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि यह जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि जिले के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जा रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने परिवार का डेटा दर्ज कर सकेंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

0
57 views

Comment