उन्नाव में किशोर लापता, परिजन परेशान—तलाश जारी,
उन्नाव जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसिंह खेड़ा गांव निवासी आयुष यादव (उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष) मंगलवार 29 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे घर से बाइक लेकर अचलगंज मोबाइल फोन बनवाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिजनों के अनुसार आयुष घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित अचलगंज बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
लापता किशोर के पिता दिनेश कुमार यादव ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को आयुष यादव के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7309422586 पर तुरंत सूचित करें।
लापता किशोर बाइक नंबर UP35 BZ 4901 से निकले थे। वहीं परिजनों नें थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, परिजन घटना के बाद से चिंतित हैं और बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।