logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई सनबीम स्कूल विवाद में बड़ा खुलासा, फीस से आगे बढ़ा मामला🤔🤔

हरदोई सनबीम स्कूल विवाद में बड़ा खुलासा, फीस से आगे बढ़ा मामला🤔🤔

उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा से जुड़ा विवाद अब कई परतों में उलझता जा रहा है। जो मामला पहले सिर्फ फीस और बदसलूकी तक सीमित दिख रहा था, अब उसमें गंभीर आरोपों का नया एंगल जुड़ गया है।🤔🤔

स्कूल की कुछ महिला शिक्षिकाओं ने एक अभिभावक, जिसे नीलम वर्मा का पति बताया जा रहा है, पर अनुचित व्यवहार और “बैड टच” जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। दावा है कि वह व्यक्ति बच्चों को छोड़ने के बहाने सुबह जल्दी स्कूल आता था और शिक्षिकाओं के साथ गलत हरकतें करता था।🤔🤔

बताया जा रहा है कि इन शिकायतों की जानकारी प्रिंसिपल तक पहले भी पहुंची थी, लेकिन शुरुआत में मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया गया। धीरे-धीरे जब आरोप बढ़ते गए, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना वाले दिन स्कूल में टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में अभिभावकों का लंबे समय तक स्कूल परिसर में रुकना भी सवालों के घेरे में बताया जा रहा है। इसी दौरान विवाद बढ़ा और वायरल वीडियो में दिखी प्रिंसिपल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें वह अभिभावकों पर नाराज़गी जाहिर करती नजर आती हैं।

वीडियो में प्रिंसिपल बार-बार कहती सुनाई देती हैं कि “दो घंटे से तमाशा चल रहा है… सब कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है”, साथ ही वह पैरेंट्स मीटिंग और शिकायत रजिस्टर की बात भी उठाती हैं।

इसी बीच एक और दावा सामने आया है कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल हुआ, वह नया बनाया गया था और उसी दिन वीडियो पोस्ट किया गया। इस आधार पर कुछ लोग इसे साजिश का हिस्सा भी बता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब मामला तीन स्तर पर खड़ा हो गया है…
एक तरफ बदसलूकी का वायरल वीडियो,
दूसरी तरफ शिक्षिकाओं के गंभीर आरोप,
और तीसरी तरफ संभावित साजिश की चर्चा।

फिलहाल पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। असली सच्चाई क्या है, यह पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी।👍👍

#Hardoi #SchoolControversy #Investigation #IndiaNews #BreakingNews #fb

0
12 views

Comment