logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेक्टर-20 के व्यापारियों का ऐलान: पीयूष गौतम को समर्थन, पेड पार्किंग का विरोध तेज

पंचकूला। सेक्टर-20 के व्यापारियों ने नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस उम्मीदवार पीयूष गौतम को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि वे ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं जो उनके हितों की रक्षा करे और बाजार की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाले।
व्यापारियों ने अपनी प्रमुख चिंता साझा करते हुए कहा कि प्रस्तावित पेड पार्किंग व्यवस्था उनके व्यापार के लिए नुकसानदायक साबित होगी। उनका कहना है कि पार्किंग शुल्क लगने से ग्राहक बाजार में आने से बचते हैं, जिससे दुकानदारों की बिक्री पर सीधा असर पड़ता है और व्यापार प्रभावित होता है।
इस मौके पर पीयूष गौतम ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जीत के बाद उनका पहला प्राथमिक काम सेक्टर-20 मार्केट में पेड पार्किंग लागू होने से रोकना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मैं व्यापारियों के हितों की रक्षा करूंगा और किसी भी हालत में यहां पेड पार्किंग नहीं लगने दूंगा।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बाजार में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को बेहतर माहौल मिल सके।
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों को मिल रहे बढ़ते जनसमर्थन से राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बार-बार पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में प्रचार के लिए आना पड़ रहा है, जो बदलते जनमत की ओर इशारा करता है।
अंत में व्यापारियों ने पीयूष गौतम के आश्वासनों पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
#PanchkulaNews #MCChunav2026 #Sector20Market #PiyushGautam #PaidParkingIssue #VyapariEkta #CongressSupport #SamacharSansarNews24

4
2222 views

Comment