गेहूं उपार्जन हेतु स्लाट बुकिंग की अवधि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई तक की गई
गेहूँ उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की अवधि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई तक की गई
रबी विपणन वर्ष 2026–27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर एफ.ए.क्यू. (मानक गुणवत्ता) गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा अब 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 तक कर दी गई है।
इस संबंध में बुधवार, 29 अप्रैल को मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि स्लॉट बुकिंग से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु एन.आई.सी. की टीम द्वारा पोर्टल पर निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे शीघ्र ही समस्या का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
जिले में अब तक 1242 किसानों से कुल 55,538 क्विंटल गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित गेहूँ का भुगतान जेआईटी (जस्ट-इन-टाइम) प्रणाली के माध्यम से सीधे किसानों के आधार से लिंक बैंक खातों में किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा पंजीकृत कृषकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पर निर्धारित अवधि में स्लॉट बुकिंग कराकर समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय सुनिश्चित करें। साथ ही सभी खरीदी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन के नियमों के अनुरूप निर्धारित समयावधि में केवल एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता का गेहूँ ही उपार्जित किया जाए।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh