logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*फरीदाबाद महानगर कार्यालय में नवनियुक्त जिला संयोजकों का सम्मान, विशेष बैठक आयोजित*

फरीदाबाद। आज जिला फरीदाबाद महानगर कार्यालय, सेक्टर-2 में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला संयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी संयोजकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में जिला फरीदाबाद महानगर के महामंत्री अनुराग गर्ग, महामंत्री कविंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक वशिष्ठ तथा जिला प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा हिमांशु शर्मा, उमा चंद्र मिश्रा, जसवंत सैनी (मनोनीत पार्षद) सहित सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेश कुमार ने जिला फरीदाबाद महानगर के महामंत्री अनुराग गर्ग जी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सभी मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

14
794 views

Comment