logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सियान सदन वैशालीनगर भिलाई में वरिष्ठ नागरिकों के सामूहिक जन्मोत्सव के अवसर पर किया सकोरों का वितरण

• सियान सदन वैशालीनगर में वरिष्ठ नागरिकों के सामूहिक जन्मोत्सव के अवसर पर किया सकोरों का वितरण
• दूसरे प्राणियों एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची मानवता है : घनश्याम देवांगन

भिलाई। सियान सदन वैशालीनगर में वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह, गरिमा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भीषण गर्मी के मद्देनजर पशु-पक्षियों के लिए पानी एवं अन्न की व्यवस्था हेतु सकोरों का वितरण किया गया। लोगों ने स्वेच्छा से गायों, कुत्तों आदि जानवरों के लिए अपने घरों के पास पानी का नांद एवं चारा रखने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य दूसरे प्राणियों एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना था। इस अवसर पर महासंघ के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने अपनी ओर से सियान सदन को एक फ्रिज भेंट किया, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को शीतल जल एवं ताजा खाद्य सामग्री हमेशा उपलब्ध रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि वरिष्ठजनों के कष्ट एवं तनाव भरे जीवन में सामूहिक जन्मोत्सव जैसे आयोजन से उनके जीवन में नई ऊर्जा, खुशी और सकारात्मकता का संचार होता है। और उनके दुःख एवं चिंताओं को भी कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे प्राणियों, पशु-पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची मानवता है। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ जनों ने निर्णय लिया कि वे अपनी भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने की अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों एवं पशुओं के लिए गर्मी में यथासंभव भोजन एवं पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाव एवं राहत देने स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी टिप्स साझा किया गया। सियान सदन के अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने विश्वास दिलाया कि वैशाली नगर सियान सदन का उपयोग रचनात्मक कार्यों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा।
सामूहिक जन्मोत्सव में शामिल वरिष्ठ नागरिक डी. ए. करमाकर, प्रेमनाथ त्रिपाठी एवं घनश्याम यादव का सम्मान कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। सम्मानित होने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकगण बहुत ही प्रफुल्लित नजर आए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक रतनलाल गोयल, गंगाचरण पुरोहित, डीए करमाकर, प्रेमनाथ त्रिपाठी, घनश्याम यादव, राधेश्याम प्रसाद, दिनेश गुप्ता, राजपाल सिंह राघव, दिनेश प्रसाद मिश्रा, नंदकुमार देवांगन, शंकर शेंडे, सुरेशचन्द्र जैन, के.एन. देवांगन, एस. के. गुप्ता, सीबी दिन्डे, जोसफ, पीएल लम्बेकर, बोरकर, आर.डी. वर्मा, अशोक जज्ञासी, एम.एल. गोपाल, रतनानी, शोभाराम, एम एल गोपाल, आदि सहित वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे। समारोह का संचालन सियान नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दिनेश गुप्ता ने किया।

1
0 views

Comment