logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नई दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. सुमित यादव

डॉ. सुमित यादव को नई दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान

#बहरोड़। नई दिल्ली में आयोजित ब्रांडमैन इंडिया द्वारा प्रस्तुत ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट मीट एंड अवॉर्ड्स 2026 में यूनिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन बहरोड़ के निदेशक डॉ. सुमित यादव को मुख्य अतिथि संदीप मारवाह (प्रसिद्ध फिल्म उद्योग अग्रणी) एवं विशिष्ट अतिथि अभिनेता सुदेश बेरी के करकमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए प्रदान किया गया। इस भव्य समारोह में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति, शिक्षाविद् और फिल्म जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. सुमित यादव ने इसे संस्था, विद्यार्थियों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। संदीप मारवाह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात फिल्म उद्योग के अग्रणी हैं, जिन्होंने नोएडा फिल्म सिटी की स्थापना की तथा मारवाह स्टूडियो का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने फिल्म एवं टेलीविजन अकादमी की स्थापना कर फिल्म शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। वहीं सुदेश बेरी बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता हैं, जो घायल, बॉर्डर और एलओसी कारगिल जैसी फिल्मों तथा कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन व्यवसाय, शिक्षा और कला जगत के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ प्रेरणा और नेटवर्किंग का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। संस्था परिवार ने डॉ. सुमित यादव को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

0
66 views

Comment