73,100 रुपये खर्च दिखाकर भी नहीं हुआ सफाई कार्य, न चुना पड़ा न दवा का छिड़काव
विकास खंड निचलौल के ग्राम पंचायत बैठवलिया में सफाई और स्वच्छता कार्यों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि पंचायत द्वारा 73,100 रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन धरातल पर न तो गांव की सफाई हुई और न ही चुना, मेलाथियान व अन्य केमिकल का कोई छिड़काव किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालियां जाम पड़ी हैं और कहीं भी स्वच्छता अभियान के तहत कोई कार्य नजर नहीं आता। जबकि कागजों में हजारों रुपये खर्च दिखाए जाने से पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि न तो सफाई कर्मी नियमित रूप से आते हैं और न ही मच्छरों व बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव किया गया। इससे गांव में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि जब पैसा खर्च हो चुका है, तो उसका उपयोग आखिर कहां हुआ?