जबलपुर के बरेला परतला गोलीकांड के दूसरे आरोपी विनोद पटेल को पुलिस ने दबोचा, सरेराह निकाला जुलूस
पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बरेला पुलिस का साफ संदेश है कि अगर कोई भी कानून हाथ में लेगा या सरेराह गोलीबारी जैसी हिमाकत करेगा, तो उसका हश्र यही होगा। आरोपी विनोद पटेल से अब पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।