logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में “झंकार” फैशन शो का भव्य आयोजन, संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर संगम

खानपुर कलां 28 अप्रैल। 
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा “झंकार” फैशन शो का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फैशन और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, डिजाइनिंग कौशल और सांस्कृतिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया।यह आयोजन फैशन टेक्नोलॉजी विभाग व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न थीम पर आधारित फैशन शो प्रस्तुत किए, जिनमें पारंपरिक, फ्यूजन और आधुनिक परिधानों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। रैंप वॉक के दौरान छात्राओं के आत्मविश्वास और प्रस्तुति शैली ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो अजित सिंह व फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ आशीष हुडा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें नृत्य, संगीत और अन्य रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।डॉ आशीष हुडा ने कहा कि कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा। “झंकार” के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
 फोटो कैप्शन :- 01 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कुलपति प्रो सुदेश। 02 झंकार कार्यक्रम को औपचारिक रूप से लांच करते कुलपति प्रो सुदेश। 03 अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। 

2
156 views

Comment