logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डेमोटांड़ में तेज रफ्तार का कहर: खड़े हाईवा से टकराई कार, माँ-बेटे की मौत

हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि परिवार पटना से शादी समारोह में शामिल होकर रांची लौट रहा था। इसी दौरान निर्मल सिंह ढाबा के समीप उनकी कार सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में चंदन कुमार और उनकी माँ विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी अंकिता देवी और पिता महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की वजह से हुआ माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

1
73 views

Comment